फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सड़क हादसे में कपड़ा व्यापारी की मौत

Sun, 05 Nov 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
झिंझा मृतक हाशिम का फाइल फोटो
विज्ञापन
झिंझाना। कस्बा झिंझाना से अपने गांव जा रहे बाइक सवार कपड़ा व्यापारी पिता व पुत्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मृतक व्यापारी व घायल पुत्र को घर ले गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

कैराना थाना क्षेत्र के गांव पांवटी कला निवासी हासिम (55) कस्बे में कपड़े की दुकान करता था। शनिवार की देर शाम को हाशिम अपने पुत्र साबिर के साथ दुकान बंद कर बाइक से पांवटी कला अपने घर जा रहे थे। जब बाइक कैराना रोड पर गांव जमालपुर से आगे पहुंची तो अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें हासिम और साबिर दोनों घायल हो गए। जिसकी सूचना परिजनों को मिली तो आनन फानन में परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हाशिम की मौत हो चुकी थी। हाशिम की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक परिजन मृतक हाशिम व घायल साबिर को अपने घर ले गए। थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया घटना की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर कोई नहींं मिला। व्यापार मंडल के लोगों ने जानकारी दी की परिजन शव को अपने घर ले गए जो मामले में कोई कार्रवाई नहींं चाहते हैं। इस मामले में अगर परिजन कोई तहरीर देते है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें