कैराना। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद टीईटी परीक्षा पेपर लीक के आरोपी की कोर्ट में पेशी कराई गई। इस दौरान पुलिस पूरी तरह से अलर्ट रही।
सोमवार को दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद आरोपी विनय दहिया निवासी सोनीपत हरियाणा को बंदी रक्षक गाड़ी से कैराना स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेशी पर लाया गया। आरोपी के पेशी पर लाए जाने की सूचना के चलते स्थानीय पुलिस भी कोर्ट परिसर में अलर्ट हो गई। यहां आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2021 में यूपी टीईटी परीक्षा के पेपर लीक करने का मामला कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है। कोर्ट में पेशी के उपरांत आरोपी को पुनः जेल के लिए रवाना कर दिया गया।