फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: देव स्थल खंडित कर डा. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने से तनाव

विज्ञापन
कांधला क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली में विवादित स्थल
विज्ञापन
- इस्लामपुर घसौली में एहतियात के तौर पर पुलिस व पीएसी तैनात
विज्ञापन

- प्रशासन का दावा ग्राम समाज की भूमि को लेकर हुआ विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली में अनुसूचित जाति समाज के एक पक्ष के देव स्थल खंडित कर वहां डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी गई। जिससे गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस व पीएसी के साथ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को संभाला।
थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली निवासी कृष्णपाल, संजीव ने बताया कि उन्होंने अपनी पुरखों की जमीन में देव स्थल बना रखे थे। जहां पर उनके परिवार के लोग पूजा-अर्चना करते थे। शनिवार रात को पड़ोस में शादी समारोह था, जिसमें सभी लोग व्यस्त थे। आरोप है कि गांव के ही कई असामाजिक तत्वों ने देव स्थल खंडित कर उनके स्थान पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी। रविवार सवेरे जैसे ही ग्रामीणों को मामले की जानकारी मिली तो उनमें रोष फैल गया। तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एएसपी ओपी सिंह, सीओ कैराना अमरदीप मौर्य, एसडीएम कैराना शिव प्रकाश यादव, तहसीलदार कैराना गौरव सांगवान, थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह पुलिस व पीएसी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से वार्ता करते हुए समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने मौके से चार लोगों को भी हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व पीएसी बल तैनात कर दिया है। जांच में विवादित स्थल की भूमि ग्राम समाज की पाए जाने पर वहां से डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा और अन्य निर्माण भी हटा दिया।
विज्ञापन

पुलिस बल तैनात कर कार्रवाई की जा रही है
क्षेत्राधिकारी अमरदीप मौर्य ने बताया कि मामले को लेकर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। दोनों पक्षों में अब किसी तरह की कोई भी तनाव की स्थिति नहीं है। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। ग्राम समाज की भूमि पर कुछ लोगों ने निर्माण कर प्रतिमा स्थापित की थी, जो कि गलत है। वहां से अवैध कब्जा हटाया गया है।

कांधला क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली में विवादित स्थल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें