फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बकाया कर जमा करने पर देनी होगी दस प्रतिशत की पेनल्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नगरपालिका परिषद शामली में पिछले वित्तीय वर्ष के बकाया भवन कर एवं जलकर जमा करने पर नागरिकों को दस प्रतिशत की पेनल्टी देनी होगी। पिछले वित्तीय वर्ष में नगरपालिका 80.38 प्रतिशत कर की वसूली कर पाई है। नगरपालिका ने 4.50 करोड़ रुपये कर वसूली का लक्ष्य रखा था, जिसमें 362.29 लाख रुपये कर वसूल पाई है। उधर, नगरपालिका ने नए वित्तीय वर्ष में 31 मई तक भवन एवं जलकर जमा करने पर दस प्रतिशत की छूट नागरिकों को दी है।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद ने पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में भवन कर एक करोड़ 55 लाख 11 हजार रुपये, जलकर एक करोड़ 50 लाख 15 हजार रुपये और अन्य कर में एक करोड़़ 45 लाख 45 हजार का लक्ष्य यानि कुल चार करोड़ 50 लाख 71 हजार रुपये कर का लक्ष्य रखा गया था। वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर 31 मार्च तक नगरपालिका भवन कर एक करोड़ 26 लाख 37 हजार रुपये, जलकर एक करोड़ 77 लाख 29 हजार रुपये और अन्य कर के रूप में एक करोड़ आठ लाख 63 हजार रुपये कुल तीन करोड़ 62 लाख 29 हजार रुपये की वसूली की है। इस तरह से पिछले वित्तीय वर्ष में नगरपालिका लक्ष्य के मुकाबले 80.38 प्रतिशत कर वसूल कर पाई है। इस तरह से देखा जाए तो पिछले वित्तीय वर्ष में नगरपालिका का नागरिकों पर 88 लाख 42 हजार रुपये बकाया रह गया है। नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद संगल ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष का बकाया कर जमा करने पर दस प्रतिशत पेनल्टी का नियम है। नागरिकों को बकाया कर के साथ दस प्रतिशत पेनल्टी जमा करनी होगी। उन्होंने बताया कि नए वित्तीय वर्ष 2024-25 में भवनकर एवं जलकर को 31 मई तक जमा करने वाले नागरिकों को दस प्रतिशत की छूट दी गई है। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि इस अवधि में भवनकर एवं जलकर जमा कर दस प्रतिशत छूट का लाभ उठाएं।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2023-24 में कर की स्थिति
कर - लक्ष्य - वसूली - प्रतिशत
भवनकर - 155.11 - 126.37
जलकर - 150.15 - 127.29
अन्य कर -145.45 - 108.63
योग - 450.71 - 362.29

शामली शुगर मिल में चनावी चर्चा करते किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें