फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कांवड़ मार्ग पर लगेंगे दस चिकित्सा शिविर

Sat, 13 Jul 2024 03:36 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सावन मास की कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी तैयारियों में जुटा हुआ है। कांवड़ मार्ग पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से 10 स्थानों पर चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में तीन पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी रहेगी। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा तीन निजी अस्पतालों में भी कांवड़ियों के लिए बेड आरक्षित किए गए हैं। अस्पतालों में एंटी स्नेक, एंटी रेबीज और एंटी बायोटिक समेत सभी तरह की दवाइयां उपलब्ध रहेंगी। इसके साथ ही सीएमओ कार्यालय पर कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन

सावन मास शुरू होते ही 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। हरिद्वार व गोमुख से कांवड़ में पवित्र गंगाजल लाने वाले हरियाणा, राजस्थान दिल्ली समेत कई राज्यों के शिवभक्त कांवड़िए शामली से होकर गुजरते हैं। पुलिस-प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियों में जुटा हुआ है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि चिकित्सा शिविर में दिन रात तीन पाली में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक, दूसरी पाली दोपहर दो बजे से आठ बजे तक और तीसरी पाली रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक चिकित्सकों की ड्यूटी रहेगी।
इनके अलावा चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को रिजर्व में रखा जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर उपचार कर सके। उन्होंने बताया जिला अस्पताल के अलावा जिले के सभी शामली, कैराना, कांधला, थानाभवन, झिंझाना व ऊन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कांवड़ियों के लिए अलग से वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनके अलावा तीन निजी अस्पतालों में भी कांवड़ियों के लिए बेड आरक्षित रहेंगे। सीएमओ कार्यालय पर भी कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम का नंबर 7817867719 जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें