फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिवसीय गन्ना समितियों में सट्टा प्रदर्शन मेला आज से होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। नए पेराई सत्र के मद्देनजर जिले में दस दिवसीय शामली गन्ना समितियों में समिति स्तरीय सट्टा प्रदर्शन मेला शनिवार से से शुरू होगा। आगामी 30 सितंबर तक किसान सदस्य बनाए जाएंगे। किसानों का घोषणा पत्र ऑनलाइन भरा जाएगा।
जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि नए पेराई सत्र 2022-23 में सभी किसान सर्वेक्षण के समय प्राप्त सर्वे स्लिप से अपने गन्ना क्षेत्रफल व सट्टा, गाटा संख्या, मोबाइल नंबर आदि जानकारी सावधानीपूर्वक भरें। बेसिक कोटा, प्री कैलैंडर का वितरण कराया जा चुका है। जिसका स्वयं मिलान कर लें, जिससे पेराई सत्र में किसी भी समस्या से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि जिले की समितियों में 17 सितंबर से लेकर आगामी 26 सितंबर तक प्री कैलैंडर से संबधित आपत्तियों के निस्तारण के लिए दस दिवसीय मेले लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से अनुरोध किया है कि वह अपना प्रार्थना पत्र देकर अपनी आपत्ति निस्तारित करा लें। एक प्रति समिति में उपलब्ध कराएं। नए पेराई सत्र 2022-23 में प्रत्येक माह में एक बार ही संशोधन अनुमन्य होगा। जिले की सहकारी गन्ना समितियों की सदस्यता के लिए किसान 30 सितंबर तक सदस्य बन सकते है। 30 सितंबर तक ही उपज बढ़ोतरी की रसीद कटवा सकते हैं। समितियों में कृषक समाधान के नाम से अलग से काउंटर खोला गया है। वह ऑनलाइन सदस्य बनने के लिए ऑनलाइन घोषणापत्र भी स्वयं भर सकें। यदि कृषक घोषणापत्र नहीं भरता है तो आगामी पेराई सत्र मे सट्टा संचालित नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें