फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नियम विरुद्ध दौड़ रहे टेंपो, छह के चालान किए

Thu, 19 Sep 2024 03:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नियम विरुद्ध दौड़ने वाले टेंपो चालकों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अभियान चलाकर यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने छह के चालान किए।
विज्ञापन

दरअसल, शहर से विभिन्न रूटों पर टेंपो का संचालन होता है। जिसका प्राइवेट बस चालक विरोध कर रहे हैं। आरोप है कि टेंपो के संचालन के कारण उनकी बसों में यात्री नहीं बैठते, उन्हें आर्थिक परेशानी होती है। कई बार जाम भी लगता है। शहर से आने वाले टेंपो को शहर से ही चलवाने की मांग की थी। तीन दिन पूर्व ही एआरटीओ रोहित राजपूत ने संचालकों से शहर में ही टेंपो चलाने के निर्देश दिए थे।
एआरटीओ ने बताया कि कुछ टेंपो चालक निर्देश का पालन नहीं कर रहे। नियमों का उल्लंघन करने पर छह के चालान किए गए। अब तक 12 के चालान किए जा चुके हैं। टेंपो चालकों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें