फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: क्षेत्र का विकास कराने वाला होना चाहिए हमारा सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा, जिसको लेकर लोग चर्चाओं में जुटे हैं। हर कोई विकास कराने वाले सांसद को मतदान करने की बात कह रहा है। ऊन-थानाभवन मार्ग स्थित गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां के एक बाग में ग्रामीण चुनाव पर चर्चा करते हुए मिले। इस दौरान गांव बल्ला माजरा निवासी नवाजिश ने कहा कि हमारा सांसद ऐसा होना चाहिए, जो क्षेत्र की सड़कों का नवीनीकरण करा सके। ऊन-थानाभवन रोड जो दिल्ली-सहारनपुर से झिंझाना-करनाल मार्ग पर मिलता है। यह फोर लाइन बनना चाहिए।
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता निवासी वसीम अंसारी ने कहा कि खेतों में आवारा पशुओं से होने वाले नुकसान के कारण हम परेशान हैं। इसका समाधान होना चाहिए। सांसद ऐसा हो जो खेतों में फसल पर नुकसान होने पर सरकार से मुआवजा दिलवा सके। साथ ही क्षेत्र के विकास के साथ-साथ व जनता के सुख-दुख को देखने वाला हो। गांव बुंटा निवासी खालिद ने कहा कि क्षेत्र का जनप्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए, जो ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय मुद्दे संसद में उठा सके। साथ ही जनता के बीच रहे। नईम राव ने कहा कि क्षेत्र का सांसद ऐसा होना चाहिए, जो जीतने के बाद ग्रामीणों के रोजगार पर ध्यान दे सके। क्षेत्र में निरंतर विकास कर सके। गांव अंबेहटा निवासी अब्दुल्ल गफ्फार ने कहा कि ऐसा सांसद होना चाहिए जो किसानों की लड़ाई लड़ सके। किसानों के बकाया गन्ना भुगतान, कृषि यंत्रों पर छूट, फसलों के सही दाम दिलवा सके। नलकूपों की बिजली पर छूट दिलवा सके। खेतों में समय पर बिजली मिलती रहे। हसनपुर निवासी सुखदेव ने कहा कि क्षेत्र का जनप्रतिनिधि छात्रों के लिए डिग्री कॉलेज, महिलाओं के लिए सुरक्षा, छात्र-छात्राओं के लिए रोजगार दिलवाने वाला होना चाहिए। गढ़ी अब्दुल्ला खां निवासी संदीप सैनी ने कहा कि हमारा सांसद ऐसा हो, जो क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना कराए ताकि क्षेत्र से बेरोजगारी, गरीबी दूर हो सके। फिरोज चौधरी ने कहा कि हमारा सांसद ऐसा होना चाहिए, जो गांव में पक्के मकान, बुजुर्गों की पेंशन, गरीब पात्र लोगों के राशन कार्ड आदि समस्या का समाधान कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें