फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से मंदिर के सेवादार की मौत

विज्ञापन
झिंझाना क्षेत्र के गांव व दरगाहपुर मे सेवादार सुभाष की करंट से मौत के बाद पहुंचे तहसीलदार। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
करंट से मंदिर के सेवादार की मौत
विज्ञापन

शामली, झिंझाना। नवरात्रों पर मंदिर में सेवादार ने टेंट का पाइप उखाड़ कर नाली की सफाई करनी चाही, तो पाइप ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन से टकरा गया। जिससे सेवादार जोरदार करंट के झटके के साथ दूर जा गिरा। घायल की हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पीएम के लिए भिजवाया।
झिंझाना क्षेत्र के गांव दरगाहपुर शिव मंदिर में नवरात्र पर जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि जागरण के बाद मंगलवार सुबह भंडारे का आयोजन था। मंदिर के बाहर नाली रुक जाने के कारण सड़क पर पानी भरा था, जिसे साफ करने के लिए सुभाष (42) पुत्र मांगेराम ने टेंट में लगे लोहे के पाइप को निकाला तो वह संतुलन खो बैठा और पास में बिजली की लाइन से पाइप टकरा गया। जिससे सुभाष करंट के झटके के साथ दूर जा गिरा। मंदिर में कार्य कर रहे दूसरे लोग घायल सुभाष को लेकर झिंझाना हॉस्पिटल की ओर दौड़े लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पाकर तहसीलदार भोपाल सिंह व थाना प्रभारी हरीश सिंह राजपूत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों को सरकारी मदद का आश्वासन दिया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक सुभाष मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। एक सप्ताह से नवरात्रों पर मंदिर में ही सेवा कर रहा था।

झिंझाना क्षेत्र के गांव दरगाहपुर मे सुभाष के घर बाहर लगी भीड़।- फोटो : SHAMLI

झिंझाना क्षेत्र के गांव दरगाहपुर निवासी मृतक सुभाष का फाइल फोटो।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें