ऊन। गांव सांपला में खेल का मैदान, हरिजन आबादी व नाले की भूमि को कब्जा मुक्त कराने के डीएम के निर्देश पर मंगलवार को तहसीलदार ने भूमि की पैमाइश कराकर चिन्हाकंन कराया।
गांव सांपला में ग्राम चौपाल में डीएम जसजीत कौर ने ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों को सरकारी भूमि कब्जा मुक्त करने के निर्देश दिए थे। इस संबंध में तहसीलदार सचिन कुमार वर्मा ने गांव में पहुंचकर सरकारी नाले की भूमि, हरिजन आबादी तथा नवीन परती की भूमि को पैमाइश करा कर चिन्हित कराया। ग्रामीणों ने खेल के मैदान के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग की थी। गांव में नवीन प्रति की भूमि की पैमाइश करा कर चिन्हित कराई गई है। जिसे अस्थाई खेल के मैदान के रूप में प्रयोग किया जा सके। संवाद