फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मछली पकड़ने यमुना में उतरा किशोर पानी में डूबा

Sat, 09 Sep 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। यमुना नदी में मछली पकड़ने के दौरान कांधला निवासी 16 वर्षीय किशोर यमुना के गहरे पानी में डूब गया। किशोर के बड़े भाई द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हुए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


कांधला के मोहल्ला शांति नगर निवासी 16 वर्षीय साजिद अपने बड़े भाई शाहनवाज के साथ नंगला खेडा में अपने जीजा राशिद के घर आया हुआ था। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे साजिद व उसका भाई शाहनवाज नंगला राई के सामने यमुना में मछली पकड़ने के लिए उतर गए। दोनों भाई मछली पकड़ने के दौरान यमुनापार करके हरियाणा की साइड नवादा व तामसाबाद के बीच पहुंच गए। इस दौरान साजिद यमुना के गहरे पानी में डूब गया। शाहनवाज द्वारा शोर मचाने पर आसपास के किसान और ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पर कोतवाली में तैनात एसआई सुरेश वीर मौके पर पहुंचे। उधर, हरियाणा की साइड से आधा दर्जन गोताखोर भी यमुना में डूबे किशोर की तलाश में लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें