फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दिल्ली लाल किला देखने गया किशोर संदिग्ध परिस्थिति में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
लाल किला देखने गया किशोर लापता
विज्ञापन

कांधला। थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना से दोस्तों के संग दिल्ली लाल किला देखने गया एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने पहुंचकर तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना निवासी मुनशब का 17 वर्षीय पुत्र अनस अपने दोस्तों के साथ नववर्ष पर 31 दिसंबर को लाल किला देखने के लिए गया था। जानकारी के अनुसार अनस अपने दोस्तों के संग लाल किला देखकर वापस ट्रेन से अपने घर आ रहा था। मगर देर शाम तक भी घर नहीं पहुंचा तो परिजनों के द्वारा काफी तलाश करने पर किशोर की साइकिल डांगरोल चौकी के निकट खड़ी मिली। परिजनों ने किशोर को रिश्तेदारी सहित अन्य कई जगह पर तलाश किया, लेकिन कहीं भी सुराग नहीं लगा। पीड़ित परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए रविवार को थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए बरामदगी की मांग की है। मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है और जल्द किशोर को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें