फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: किशोरी के साथ दुष्कर्म, तीन माह की हुई गर्भवती

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजनों ने निजी चिकित्सक के यहां कराया गर्भपात, आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 13 साल की किशोरी के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। तीन माह की गर्भवती होने पर घटना पता चलने पर परिजनों ने किशोरी का गर्भपात कराया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसकी 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की तबियत खराब होने पर वह चिकित्सक के यहां ले गई। चिकित्सक ने किशोरी को तीन माह की गर्भवती बताया। इसके बाद उसका गर्भपात कराया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित पक्ष का कहना है कि जिला बागपत के एक गांव निवासी मनोज का अपनी रिश्तेदारी में आना जाना रहता है। पड़ोस में होने के कारण आरोपी की रिश्तेदार महिला के पास किशोरी अक्सर आती जाती थी। उसी दौरान आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें