फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तालाब में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंभालका में तालाब में नहाने गए 13 वर्षीय किशोर की पानी में डूबने से मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गए।
विज्ञापन

गांव सिंभालका निवासी इमरान का पुत्र अरमान अपने तीन-चार साथियों के साथ रविवार सुबह गांव के तालाब में नहाने गए थे। बताया गया है कि बारिश और गांव के पानी की वजह से तालाब ओवरफ्लो चल रहा है। जैसे ही इमरान तालाब में नहाने घुसा तो उसका पैर फिसल गया और पानी में डूब गया। साथियों ने शोर मचाया तो आसपास के गांव के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोर को बुलाकर तालाब में किशोर की तलाश कराई। गोताखोर ने तलाश कर किशोर को बाहर निकाला। इसके बाद तत्काल किशोर को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें