फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बुखार से किशोरी की मौत

Wed, 02 Oct 2024 03:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी। बाबरी में पिछले कई दिन से बुखार से पीड़ित 13 वर्षीय किशोरी की चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुखार से जिले में अभी तक आठ मौत हो चुकी है। चिकित्सक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

बाबरी निवासी महताब ने बताया कि उसकी बेटी 13 वर्षीय जोया को करीब 20 दिन पूर्व बुखार आया था। पहले किशोरी का उपचार कस्बे के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। बाद में उसे पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था।
उपचार के दौरान सोमवार की रात जोया ने दम तोड़ दिया। गांव में कुछ अन्य ग्रामीण भी बुखार से ग्रस्त है। ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगवाने की मांग की है। उधर, सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर आहूजा ने बताया कि बदलते मौसम में बीमारियों के होने का अधिक खतरा रहता है। सावधानी ही बचाव का उपाय है।
- ये बरतें सावधानी

- तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।



- ज्यादा ठंडी चीजें व पेय पदार्थों से परहेज करें।



- शरीर का पसीना सुखाने के बाद ही पानी पीएं और स्नान करें।

- बुखार या अन्य कोई समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं।





जिले में बुखार से आठ की मौत, स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में कोई नहीं
शामली। जिले में पिछले करीब 35 दिन में बुखार से आठ लोगों की मौत हो चुकी है। नया गांव निवासी महिला ललिता की शहर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई थी। इसके बाद कैराना के गांव बदलूगढ़ निवासी महिला राजवती की बुखार से मौत हुई। जलालााबाद में बुखार से पीड़ित चार साल के बालक की मौत हुई थी। शहर के मोहल्ला पंसारियान में 11 वर्षीय कक्षा छह की छात्रा दीक्षा की दिल्ली अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। तीन दिन पहले गांव भंदौड़ा में 31 वर्षीय संदीप उर्फ बबलू की बुखार से मौत हुई। हसनपुर लुहारी में मनोज की बुखार से मौत हो गई। मंगलवार को जोया ने बुखार से दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें