कैराना (शामली)। बुधवार रात खुद को दिल्ली पुलिस से बताते हुए एक टीम कैराना कोतवाली पहुुंची, लेकिन बिना आमद और रवानगी दर्ज कराए लौट गई।
दिल्ली हिंसा के आरोपी शाहरुख की मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद कैराना में दिन भी दिल्ली पुलिस की टीम की दबिश का शोर मचता रहा और लोकल पुलिस जानकारी से इंकार करती रही। कैराना कोतवाली प्रभारी यशपाल पंवार ने रात साढ़े 10 बजे बताया कि बुधवार रात नौ बजे कुछ लोग कोतवाली पहुंचे थे। उन्होंने खुद को दिल्ली पुलिस की टीम बताया । उन्होंने अपनी आमद रवानगी दर्ज कराने की बात कही, लेकिन बाद में वह कुछ भी दर्ज कराए बिना चले गए। इसी बात का तस्करा जीडी में डाला जाएगा। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। ये मामला अपने आप में अजीब है। यदि वह दिल्ली पुलिस की टीम ही थी तो वह बिना आमद दर्ज कराए बिना क्यों चले गए भी अपने आप में हैरानी भरा है। इससे इस बात को बल मिलता है कि दिल्ली पुलिस की टीम कैराना में कार्रवाई करके गई है। हो सकता है कि शाहरुख की गिरफ्तारी के संबंध में जगह का नक्शा आदि भी बनाकर ले गई हो, लेकिन टीम ने यहां क्या किया इसकी कोई अधिकृत पुष्टि नहीं हुई। एसपी ने बताया कि इस संबंध में तस्करा डाला जाएगा।