फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ को शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीपीआरओ को शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

शामली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला पंचायत राज अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में परिषदीय विद्यालयों में सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को शिक्षक संघ के जिला संयोजक ब्रिजेश शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने जिला पंचायत राज अधिकारी नंदलाल को ज्ञापन दिए। ज्ञापन में प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि शासन के आदेश है कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में परिसर और शौचालयों की साफ-सफाई का कार्य सफाई कर्मियों द्वारा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकतर विद्यालयों में सफाई कर्मचारी नहीं आ रहे हैं। उन्होंने डीपीआरओ से मांग की कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत सफाईकर्मियों से विद्यालयों में सफाई कार्य कराने की व्यवस्था कराई जाए और प्रधानाध्यापक से अपनी उपस्थित प्रमाणित कराई जाए। डीपीआरओ ने प्रतिनिधि मंडल को समस्या का जल्द ही निराकरण कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में सुनील कुमार, मनोज शर्मा, विक्रम सिंह, संजीव कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें