शिक्षकों ने डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा
शामली। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) ने डीआईओएस सरदार सिंह को शासन के मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि कोविड-19 के चलते अनलॉक-1 से चार तक की गाइड लाइन का माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा शिक्षकों को लगातार विद्यालय बंद होने के आदेश के बाद भी विद्यालय में बुलाया जा रहा है। इससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। शिक्षकों को कोरोना से संबंधित बीमा भी नहीं किया गया है। उन्होंने अनलॉक-4 की गाइड लाइन में भी विद्यालयों को बंद रखने जाने का आदेश दिया है, लेकिन अधिकारी उनका पालन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने अनलॉक की गाइड लाइन का पालन कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप मलिक, जिला मंत्री नीरज बेनीवाल, जिला संयोजक रजनीश कुमार, पुष्पेंद्र हुड्डा, रवि खन्ना, मुकेशचंद शर्मा, प्रदीप आर्य ओर गुरुदास सिंह आदि शामिल रहे।