फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवशेष वेतन की मांग को लेकर शिक्षकों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शनिवार को बेसिक शिक्षकों के अवशेष वेतन की मांग को लेकर कस्बा बनत में वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया और एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

धरने पर बोलते हुए शिक्षक संघ के महामंत्री प्रवेंद्र कुमार व ब्रिजेश ठाकुर ने शिक्षकों के अवशेष वेतन दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और समय पर वेतन नहीं मिला तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। संघ के जिला संयोजक ब्रिजेश शर्मा ने कहा कि अविलंब अवशेष वेतन शिक्षकों के खाते में जल्द भेजने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि अगर अवशेष वेतन समय पर नहीं दिया जाता तो शिक्षक एकजुट होकर आंदोलन करेंगे। करीब साढ़े तीन बजे एसडीएम सदर विशु राजा को शिक्षकों ने ज्ञापन दिया। इसके बाद एसडीएम ने वित्त एवं लेखाधिकारी और लेखा कार्यालय को धरना स्थल पर बुलाया और शिक्षकों की समस्या का समाधान करने के लिए कहा। जिला संयोजक ब्रिजेश शर्मा ने बताया कि वित्त एवं लेखाधिकारी ने 15 सितंबर तक सभी अवशेष वेतन शिक्षकों के खाते में भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना खत्म हुआ। इस अवसर पर खलील अहमद, सुधीर मलिक, योगेश राठी, विनेश, अवनीश कुमार व सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें