फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
- अटेवा-पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले भारत छोड़ो रथ यात्रा के स्वागत को मुजफ्फरनगर के लिए हुए रवाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। अटेवा-पेंशन बचाओ मंच बैनर तले भारत छोड़ो रथयात्रा का स्वागत करने के लिए शिक्षक मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुए। उन्होंने एनपीएस को बंद कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की और मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ऑल टीचर इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षक और कर्मचारी किसान इंटर काॅलेज में भारत छोड़ो रथयात्रा के सम्मान व स्वागत के लिए एकत्र हुए। वहां से शिक्षक व कर्मचारी मुजफ्फरनगर गए। उन्होंने कहा कि छह राज्यों में एनपीएस को बंद कर पुरानी पेंशन को बहाल कर दिया गया है। लेकिन प्रदेश सरकार पुरानी पेंशन को बहाल करने के लिए रूचि नहीं ले रही है। इससे शिक्षकों, कर्मचारियों, अधिकारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब सांसद, विधायक एक साथ चार-चार पेंशन ले सकते हैं तो उनको क्यों पेंशन नहीं दी जा सकती है। पेंशन ही कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा होती है और वह इस पेंशन से अपने बुढ़ापे का गुजारा कर सकते हैं। एक कर्मचारी 30 से 35 साल सरकार को अपनी सेवा देता है और नेता पांच साल में ही पेंशन पा लेते हैं, जो उनके साथ अन्याय है। उन्होंने प्रदेश सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजीव कुमार, मीडिया प्रभारी विरेंद्र कुमार, राजीव कुमार वर्मा, विजय कुमार, बीना देवी, शिव कुमार, भोला कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें