स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में होगी शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग
शामली। बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की 69000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत तीन से छह जून तक होने वाली काउंसलिंग अब स्कॉस्टिस इंटरनेशनल स्कूल में सुबह 10 बजे से होगी। पहले ये बीएसए कार्यालय पर होनी थी, लेकिन कोविड-19 के अंतर्गत सोशल डिस्टेंसिंग के चलते ये बदलाव किया गया है।