शामली। भारतीय योग संस्थान की ओर से आयोजित योग शिविर में योग प्राणायाम कराकर आम नागरिकों को स्वास्थ्य रहने के गुुुर सिखाए।
शहर की भूमि खेड़ा मंदिर कांबोज गली में शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भूमि खेड़ा मंदिर के प्रबंधक कैलाश चंद बत्रा, संस्थान के जिला प्रधान तरुण जैन ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। सभी साधकों ने योग प्राणायाम कराया गया। अशोक कोरियर ने पवन मुक्तासन कराया। क्षेत्रीय मंत्री कुलश्रेष्ठ सैनी, अलका जैन ने योगासन कराएं। मौके पर महेश गर्ग, डॉक्टर उमेश खुरगान, राहुल, मनोज गोयल, नरेश तायल, मदन मोहन, रामकुमार, कृष्णपाल, अशोक, सुनीत गुप्ता आदि रहे।