फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे में मिलेगी टीबी की जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दो घंटे में मिलेगी टीबी की जांच रिपोर्ट
विज्ञापन

शामली। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने बृहस्पतिवार को हिंड (महावतपुर) में बने जिला क्षय रोग केंद्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गन्ना मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों की मंशा है कि लगातार आमजन के उत्थान के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से उन कार्यक्रमों को लागू किया जा रहा है। महावतपुर में बने अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस जिला क्षय रोग केंद्र चालू होने पर मात्र दो घंटे में टीबी की जांच रिपोर्ट उपलब्ध होगी। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि जिला क्षय रोग केंद्र बन जाने से यह एक वरदान के रूप में साबित होगा। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. वीर बहादुर ढाका, डॉ. सफल कुमार, अनूप सिंह, प्रदीप, राजकुमार, बॉबी शर्मा, मनोज और अनंगपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें