फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: न्यायालय के आदेश के बाद भी नहीं रुका टंकी निर्माण

Fri, 10 Feb 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
झिंझाना के गांव रजाकनगर में निर्माणाधीन पानी की टंकी।
विज्ञापन
शामली, झिंझाना। न्यायालय के आदेश के बाद भी पानी की टंकी का निर्माण नहीं रूका। किसान ने लेखपाल व तहसील प्रशासन पर खेत की मेड़ काटकर जबरदस्ती दूसरे खसरा नंबर में शामिल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव रजाकनगर निवासी राजबीर ने बताया कि उसके खेत हाईवे के पास स्थित हैं। इसी भूमि से मिली हुई भूमि कुम्हार की मिट्टी खोदाई के लिए सुरक्षित है। किसान ने बताया कि उसकी भूमि मौके पर पहले से ही कम है, फिर भी हल्का लेखपाल व अन्य तहसील के लोगों ने उसके खेत की मेड़ तोड़कर दूसरी भूमि में मिला दी है। जिसमें पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। अधिकारियों ने जब उसकी नहीं सुनी तो उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय ने लेखपाल व कैराना तहसील के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश चार फरवरी को दिए थे। जिससे अधिकारियों को अवगत करा दिया था, लेकिन न्यायालय के आदेश के बाद भी पानी की टंकी का निर्माण नहीं रूका। इस संबंध में एडीएम शिव प्रकाश यादव ने बताया कि आदेश के बाद कार्य रुकवा दिया गया है, प्रकरण की जांच की जाएगी। जबकि ग्राम प्रधान स्वराज का कहना है कि टंकी का कार्य बदस्तूर जारी है, हम भूमि में कार्य करा रहे हैं।

झिंझाना के गांव रजाकनगर में निर्माणाधीन पानी की टंकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें