फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पंचायत में किसानों-मिल अधिकारियों के बीच हुई वार्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। लिलौन गांव में आयोजित किसानों की महापंचायत में अपर दोआब चीनी मिल प्रंबधको ने आगामी 20 जुलाई तक का किसानों से समय लिया है। चीनी मिले के अधिकारियों के अनुरोध पर किसानों ने एक जुलाई को शामली कलक्ट्रेट में होने वाला बेमियादी धरना स्थगित कर दिया । पंचायत के सयोजक संजीव लिलौन ने साफ कह दिया कि 20 जुलाई तक किसानो को बकाया गन्ना भुगतान का शेडयूल जारी नहीं किया गया तो किसान बेमियादी शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

शनिवार की शाम छह बजे लिलौन गांव के शिव मंदिर में किसानों की पंचायत आयोजित की गई। जिसमें शामली मिल के गन्ना महाप्रबंधक सतीश बालियान,बलधारी सिंह, दीपक राणा शामिल हुए। मिल के अधिकारियों ने किसानों की पंचायत में अवगत कराया कि आगामी 20 जुुलाई तक पिछले साल का बकाया गन्ना का शेडयूल जारी कर दिया जाएगा। मिल के अधिकारियों ने एक जुलाई का शामली कलक्ट्रेट का धरना स्थगित करने का अनुरोध किया। पंचायत के संयोजक संजीव लिलौन ने एक जुलाई का शामली कलक्ट्रेट का धरना स्थगित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यदि शामली चीनी मिल ने पिछले साल के बकाया गन्ना भुगतान का शेडयूल जारी नहीं किया तो किसान आंदोलन की घोषणा करके रणनीति तय की जाएगी। पंचायत में संजीव शास्त्री, सोराज सिंह ,प्रभात मलिक, अरविंद, विनय, रामपाल ,अंकित,कर्मवीर ,सुकर्म पाल ,विपिन, योगेन्द्र, हरबीर ,महक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



इंद्रपाल सिंह पांचाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें