संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन। भारतीय किसान यूनियन भानू के तत्वावधान में किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने मिल प्रशासन से गन्ना भुगतान को लेकर वार्ता की। बजाज शुगर मिल प्रशासन ने जल्द ही समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।
बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कुंवर शक्ति सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल बजाज शुगर मिल पहुंचा। यहां मिल के उपाध्यक्ष डाॅ. जानेन्द्र सिंह, गन्ना महाप्रबंधक लेखपाल सिंह से मिले। प्रतिनिधिमंडल ने गन्ना भुगतान जल्द-जल्द कराने की मांग की। नई गन्ना बीज योजना,गन्ना बुआई यन्त्र योजना आदि का लाभ नहीं मिलने की बात कहीं। उच्च अधिकारियों ने 25 नवम्बर तक का भुगतान शीघ्र करने, शेष मांगों को उच्चा अधिकारियों से वार्ता के बाद समाधान कराने का आश्वासन दिया। कुंवर शक्ति सिंह, देशपाल सैनी, अनूप चौधरी, ठाकुर बीर सिंह, पूर्व चेयरमैन महेशपाल सिंह, ठाकुर राधेश्याम, ठाकुर रामभूल सिंह आदि शामिल रहे।
झुलसा रोग की चपेट में आलू की फसल।