फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तिरंगे को उतारकर प्रचार के लिए लगाया बसपा का झंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
-सूचना पर दौड़ी पुलिस, दो युवकों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। कस्बे में मोबाइल टावर पर लगे राष्ट्रीय ध्वज को उतारकर बसपा का झंडा लगा देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना पर पुलिस दौड़ी और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जलालाबाद में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ऊंचे सैलर के निकट एक मोबाइल कंपनी का टावर लगा हुआ है। जानकारी के मुताबिक उस पर तिरंगा झंडा लगा हुआ था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक ने मोबाइल टावर के ऊपर चढ़कर पहले राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को टावर से नीचे उतारा और उसके स्थान पर बसपा पार्टी का झंडा लगा दिया। इसका वीडियो बनाकर किसी युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने मामले को संज्ञान में लेकर थानाभवन पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही थानाभवन पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने तिरंगा झंडा उतारने के मामले में शमीम पुत्र अब्दुल और अयान पुत्र शकील को गिरफ्तार किया है। तिरंगा झंडा उतारने और बसपा का झंडा लगाने को लेकर जलालाबाद में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सीओ श्रेष्ठा ठाकुर ने बताया दो युवकों को हिरासत में लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें