फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कर्मचारियों को वापस नौकरी पर लो वरना होगा बड़ा आंदोलन

Fri, 18 Oct 2024 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। ऊर्जा निगम से 60 आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाने के मामले में उत्तर प्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ में आक्रोश है। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जल्द ही हटाए गए कर्मचारियों को वापस नहीं लिया गया तो वे बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। मामले को लेकर जल्द जिलाधिकारी कार्यालय का भी घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, हाल ही में जिले के चारों डिविजनों से ऊर्जा निगम के 60 सब स्टेशन ऑपरटरों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। जिसके कारण उक्त लोग सड़कों पर आ गए हैं। अब नौकरी नहीं होने के कारण परेशानी हो रही है। उत्तर प्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि मांग के बावजूद हटाए गए कर्मचारियों को नहीं रखा जा रहा है। जिसके कारण कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। कहा कि यदि जल्द ही कर्मचारियों को नहीं रखा गया तो महापंचायत होगी। साथ ही डीएम को ज्ञापन देकर भी विरोध दर्ज कराया जाएगा। इस संबंध में जिले के सभी कर्मचारियों से जनसंपर्क किया जा रहा है। जल्द ही महापंचायत की तारीख निर्धारित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें