अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें: एडीजी
शामली। एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
बृहस्पतिवार रात को एडीजी राजीव सभरवाल ने पुलिस लाइन के सभागार में जिले के सीओ की बैठक ली। एडीजी ने पंचायत चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस को बधाई दी। कहा कि चुनाव के बाद अपराधी तत्व सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के अपराधी के साथ सख्त कार्रवाई करें। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी की जाए। विवेचनाओं का जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाए। एडीजी ने अपराधी संबंधी समीक्षा करते हुए प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान एसपी सुकीर्ति माधव, एएसपी ओपी सिंह व जिले के तीनों सीओ मौजूद रहे।