शामली में अग्रसेन महाराज जी की मुर्ति पर माल्पर्ण करते पूर्व चेयरमैन अरविन्द संगल व वैश्य समाज क?
- फोटो : SHAMLI
शामली। महाराजा अग्रसेन जयंती पर हवन-पूजा करके उनको याद किया। वक्ताओं ने महाराजा अग्रसेन के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
रविवार को शहर के महाराजा अग्रसेन पार्क मेें अग्र समाज ने हवन-पूजा करके उनको याद किया गया। यज्ञ पंडित संतोष चौबे द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूर्ण कराया गया। इस अवसर पर यज्ञ में अभिमंत्रित गोमती नदी से उत्पन्न गोमती चक्र व कोड़ी यंत्र की खजाना पोटली प्रसाद के रूप में वितरित की गई। मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष अरविंद संगल ने महाराजा अग्रसेन के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि महाराज अग्रसेन के राज्य में जब भी कोई नया व्यक्ति रहने के लिए आता था, तो राज्य के सभी लोग एक एक ईट और एक सिक्का देकर आने वाले व्यक्ति को घर बनाने और व्यापार शुरू करने में सहायता करते थे। महान दानवीर ने जीवित पशुओं की बलि पर रोक लगाकर अहिंसा धर्म को अपना लिया। उन्होंने महाराजा अग्रसेन के बताए रास्ते पर चलते हुए समाज में एक दूसरे की मदद करते हुए बेहतर समाज का निर्माण करने का आह्वान किया। जयंती समारोह में घरों -प्रतिष्ठानों, आफिस में लाइट, दीपमाला अवश्य करने पर जोर दिया गया। समारोह में जयभगवान गोयल, रविंद्र किशोर गोयल, विशाल, संजय मित्तल, डॉ. राजीव बंसल, वैभव प्रकाश गोयल, विपिन मित्तल, संदीप आदि रहे। महामंत्री सुधीर सिंघल ने अतिथियों का आभार प्रकट किया।