शामली वीवी डिग्री कॉलेज में स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्पअर्पित करते स्कूल प्रबंधक व छात?
- फोटो : SHAMLI
शामली। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तीसरे दिन स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।
रविवार को वीवी पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष नवनीत जैन ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती-गणेश वंदना प्रस्तुत की। गोष्ठी में संस्था के अध्यक्ष नवनीत जैन ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेने लेने का आह्वान किया। इस मौके पर डा. भूपेंद्र कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में भारत को पहचान दिलाने का काम किया। गोष्ठी में गिरीशनारायण, फिरदौस, रोमिल, आयुषी, सुमन, तरन्नुम आदि ने विचार प्रकट किए। कार्तिक वर्मा, प्रहलाद, मुकेश आदि मौजूूद रहे।