फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर हुई टी-20 शूटिंग प्रतियोगिता

विज्ञापन
शामली मुनव्वर मंसूरी शूटिंग रेंज लिलौन पर आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब लिलौन में गांधी जयंती पर एक दिवसीय टी-20 शूटिंग प्रतियोगिता हुई। विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

क्लब पर रविवार को आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में निशानेबाजों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। क्लब के अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी ने बताया कि एयर रायफल पीप साइट टॉप आठ के फाइनल मुकाबले में निखिल कुमार ने स्वर्ण पदक, विवेक कुमार गौर ने रजत पदक और अभिमन्यु रावत ने कांस्य पदक प्राप्त किया। एयर पिस्टल स्पर्धा में टॉप आठ के बीच फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें अवनीश कुमार ने स्वर्ण पदक, अभिषेक सिंह ने रजत पदक और शाहिद चौधरी ने कांस्य पदक जीता। क्लब पर सभी विजेता खिलाड़ियों को क्लब अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी ने मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मैच रेफरी नदीम मंसूरी, आरिश चौधरी और रवि सिवाच रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें