फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-शर्ट बता रही जाति का नाम

Mon, 07 May 2018 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
शामली में गारमेंट की दुकान में टंगी जाति के नाम वाली टी-शर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में फैशन की बयार में अब नया दौर प्रारंभ हुआ है। बाजार में अब ऐसी टी शर्ट आ गई हैं, जिन पर जाति का नाम भी लिखा आ रहा है। किसी टी शर्ट पर जाट, तो किसी पर गुर्जर, जाटव, राजपूताना और ब्राह्मण भी लिखा आ रहा है। इसके अलावा अमर शहीदों और देवी देवताओं वाली टी शर्ट की मांग भी खूब हो रही है। अभी तक आपने बाजारों में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकानों पर ज्यादातर टी-शर्ट पर नाइक, रीबोक, ऐडिडास, जस्ट डू इट आदि शब्द लिखें देखें होंगे। हालांकि कुछ दिनों से टी-शर्ट पर जाति संबंधित शब्द लिखे जाने का फैशन चलन में आ गया है। टी-शर्ट पर जाट, जाटव, गुर्जर, ब्राह्मण, राजपूताना आदि शब्द लिखे आ रहे है। वहीं, कुछ टी-शर्ट पर भगत सिंह, जय श्रीराम, महाकाल लिखा नजर आ रहा है। युवाओं में भी इस प्रकार की टी-शर्टों का खूब क्रेज है। वहीं, कुछ युवा जिनके अंदर देशभक्ति या भगवान की भक्ति की भावना है वह सभी भगत सिंह, जय श्रीराम जैसे शब्द लिखी टी-शर्ट खरीदते हैं और पहनकर घूमते नजर आ रहे हैं। सबसे ज्यादा बिक्री जाट और गुर्जर लिखी टी-शर्ट की शहर के भिक्की मोड़ स्थित फैशन वेब के संचालक निशांत का कहना है जाति संबंधी लिखे शब्दों वाली टी-शर्ट में सबसे ज्यादा जाट और गुर्जर के नाम वाली टी-शर्ट बिक रही है। हर दिन कम से कम 20 से 25 टी-शर्ट युवा ले जाते हैं। टी-शर्ट में सबसे ज्यादा रंग ब्लैक पसंद किया जा रहा है। इस पर सफेद रंग से शब्द लिखा दूर से ही नजर आता है। इन टी-शर्ट की कीमत 200 रुपये से लेकर 350 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें