फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत में नामित सदस्यों को शपथ दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नगर पंचायत बनत में शुक्रवार को शासन से नामित सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई गई। शासन द्वारा नगर पंचायत बनत में पूनम राणा, सुधीर कुमार ओर राकेश शर्मा को सदस्य नामित किया गया है। शुक्रवार को नगर पंचायत सभागार में नामित सदस्यों को नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव कुमार ने शपथ ग्रहण कराई। शपथ ग्रहण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, राजेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन तरार, बाबा उदयवीर सिंह, जगपाल सिंह, पवन कुमार, राजेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, विपिन कुमार, अधिशासी अधिकारी ओमकुमार, लिपिक ओम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें