फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर तलवार से काटा केक, वीडियो वायरल

विज्ञापन
झिंझाना में तलवार से केक काट कर जश्न मनाते युवक। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
जन्मदिन पर तलवार से काटा केक, वीडियो वायरल
विज्ञापन

झिंझाना। जंगल में जन्मदिन पर तलवार से केक काटते हुए एक युवक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में कई युवक भी नजर आ रहे हैं।
यह वीडियो झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव अब्दान नगर की बताई जा रही है। इसके साथ ही एक वीडियो और वायरल हो रही है जिसमें सभी युवक दावत करते दिख रहे हैं। बुलेट पर रखा केक तलवार से काटने के बाद युवक इसका टुकड़ा तलवार से ही अपने साथियों की ओर बढ़ा रहा है। बताया गया कि इनमें से एक युवक जन सेवा केंद्र चलाता है। वहीं दूसरी वीडियो में एक युवक तलवार के साथ सेल्फी ले रहा है। दोनों वीडियो एक ही जगह की बताई जा रही हैं। धारदार हथियारों से केक काटकर गांव में अपना रौब गालिब करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। हलका इंचार्ज ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें