फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल के साथ शरीर को मजबूत बनाने का व्यायाम है स्वीमिंग

विज्ञापन
शामली सिल्वर बेल्स स्कूल में स्विमिंग पूल का आनंद लेते बच्चे। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली में चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में छात्रों ने स्वीमिंग पूल का आनंद उठाया। प्रधानाचार्य डॉ. एके गोयल ने बताया कि सप्ताह मे एक बार सभी बच्चों को स्वीमिंग का मौका मिलता है। सभी बच्चे उत्सुकतापूर्वक अपनी स्वीमिंग क्लास का इंतजार करते है। इस दौरान बच्चे स्वीमिंग सीखने के साथ पूल में जाकर तरोताजा होते हैं। उन्होंने कहा कि तैराकी अच्छे व्यायाम के साथ मानसिक विश्राम का भी अच्छा तरीका है और छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक है। उन्होंने कहा कि स्वीमिंग न केवल एक कौशल है बल्कि एक ऐसा व्यायाम है, जिससे शरीर मजबूत होता है और एकाग्रता व सहनशीलता जैसे गुणों का भी विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें