थानाभवन। गन्ना मंत्री सरेश राणा के कार्यालय प्रभारी नरेंद्र त्यागी ने बताया कि दो दिन पहले कस्बे की अस्पताल कॉलोनी में एक महिला घूम रही थी। महिला की उम्र करीब 65 वर्ष है। जब उन्होंने महिला से उसके परिजनों के संबंध में जानकारी मांगी तो महिला की भाषा उनकी समझ में नहीं आई। महिला दक्षिण के किसी राज्य या फिर पश्चिम बंगाल की रहने वाली हो सकती है। वह उनकी बात भी नहीं समझ पा रही है। फिलहाल उसे अस्पताल कॉलोनी के ही एक व्यक्ति के घर पर छोड़ा गया है। इस मामले में पुलिस की मदद ली जा रही है। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि अभी महिला के संबंध में जानकारी मिली है। पुलिस अपने स्तर से महिला के बारे में जानकारी करने का प्रयास कर रही है।