फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नगर निकाय चुनाव का अन्य पिछड़ा वर्ग जनसंख्या का सर्वे आज से होगा शुरु

Fri, 13 Jan 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नगरीय निकाय निर्वाचन को अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या के वास्तविक रैपिड सर्वेक्षण की जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरु हो गई है। शुक्रवार से नगरीय निकाय निर्वाचन का अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या के वास्तविक सर्वेक्षण वार्ड स्तर पर घर- घर जाकर शुरु करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम जसजीत कौर ने अपने कैंप कार्यालय में जिले के अफसरों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या के सर्वेक्षण के लिए एसडीएम, तहसीलदार एवं निकायों के अधिशासी अधिकारियों की समिति बनाई गई है। बैठक में सर्वेक्षण हेतु बीएलओ नियुक्त करते हुए उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त करने उन्हें आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने नगरीय निकाय निर्वाचन, अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या के वास्तविक सर्वेक्षण के निर्देश दिए। सर्वेक्षण का कार्य आगामी 11 फरवरी 2023 तक पूर्ण कर सूचना उ0प्र0 राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा आयोग लखनऊ को भेजी जाएगी। बैठक में एडीएम संतोष कुमार सिंह,संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें