फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा विद्यालय स्वच्छ विद्यालय अभियान से बदलेगी सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरा विद्यालय स्वच्छ विद्यालय अभियान से बदलेगी सूरत
विज्ञापन

शामली। परिषदीय विद्यालयों में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए 15 दिवसीय मेरा विद्यालय स्वच्छ विद्यालय अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य शहरी व ग्रामीण विद्यालयों के विद्यार्थियों, अध्यापकों और जनसमुदाय में स्वच्छता के प्रति नैतिक उत्तरदायित्व को प्रोत्साहित करना है।
शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित परिषदीय विद्यालयों में सफाई की व्यवस्था बेहतर बनाने के उद्देश्य को लेकर मेरा विद्यालय स्वच्छ विद्यालय अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इस अभियान का उद्देश्य विद्यालय की सफाई के लिए किसी विशिष्ट व्यक्ति का उत्तरदायित्व न होकर छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और जन समुदाय का भी नैतिक दायित्व को प्रोत्साहित करना है। शासन ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को जनसहभागिता के साथ टीमें बनाकर विद्यालयों में अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शासन की गाइड लाइन के अनुसार सबसे छोटे बच्चों को किसी भी कठिन कार्य में नहीं लगाया जाएगा। बच्चों को साबुन से हाथ धोना, पानी की बचत, शौचालय के उपयोग व शिष्टाचार के बारे में व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। विद्यार्थियों के समूह बनाकर उन्हें कार्य आवंटित कर प्रत्येक दिन 15 से 20 मिनट की गतिविधियां कराई जाएंगी। नियमित स्वच्छता अभियान के दौरान नोडल शिक्षक की देखरेख में संपन्न होगा साथ ही शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा सफाई की प्रक्रिया के दौरान एक दूसरे को प्रोत्साहित करते हुए बाल संसद आदि के सहयोग से नेतृत्व, व्यवहार परिवर्तन और प्रबंधन की क्षमता विकसित होगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा के जिला समन्वयक राहुल कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर मेरा विद्यालय स्वच्छ विद्यालय अभियान शुरू कर दिया गया है। छात्र-छात्राओं, अध्यापकों और लोगों में विद्यालय के प्रति व्यवहार परिवर्तन, जीवनोपयोगी, नेतृत्व और सहयोग के गुण विकसित करने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया। कंपोजिट विद्यालय सोंटा में विद्यार्थियों, अध्यापकों ने इस अभियान के तहत सफाई की गई। इस दौरान विद्यार्थियों को जन जागरूकता सफाई अभियान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें