फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मोबाइल फोन के विवाद में दोस्त ने ही की थी सूरज की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी। गांव फतेहपुर में पूर्व प्रधान के 19 वर्षीय पौत्र सूरज की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सूरज का ही दोस्त है और उसने मोबाइल को लेकर पूर्व में हुए विवाद की रंजिश में हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।
विज्ञापन

दरअसल, बाबरी क्षेत्र के गांव फतेहपुर के जंगल में बुधवार को सूरज की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के पिता सुंदर की तरफ से गांव के मनीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बृहस्पतिवार सुबह परिजनों ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया था और गांव में ही खूब हंगामा किया था। बाद में मौके पर पहुंची सीओ श्रेष्ठा ठाकुर और एसडीएम ने जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर किसी तरह धरना समाप्त कराया था।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की देर रात पुलिस ने बुटराड़ा पुल के पास से आरोपी मनित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पहले सूरज का दोस्त है। सूरज का मोबाइल फोन उसने कई दिन पहले छीन लिया था। जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। हालांकि, बाद में मोबाइल दे दिया गया था। घटना वाले दिन दोनों नलकूप पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी बीच मोबाइल की बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। मनित ने सूरज पर चाकू से वार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को आरोपी का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें