फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सुन्ना के ग्रामीणों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Sat, 28 Jan 2023 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में चकबंदी प्रक्रिया को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे गांव सुन्ना के ग्रामीण।
विज्ञापन
शामली। सुन्ना गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर चकबंदी में कब्जा परिवर्तन जल्द पूरे कराने की मांग की। उन्होंने एडीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कुमार विशु को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि गांव में चकबंदी में कब्जा परिवर्तन 40 प्रतिशत शांतिपूर्वक तरीके से पूरा हो गया है। कुछ लोगों ने नई और पुरानी दोनों भूमि पर कब्जा कर लिया है। जिससे किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। दो बार की फसल पहले ही बर्बाद हो चुकी है। इसलिए गांव में बचे 60 प्रतिशत कब्जा परिवर्तन भी जल्द पूरे कराए जाएं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर भी आरोप लगाए। प्रदर्शन करने वालों में नरेश, योगेंद्र, सुरेश, ओमवीर, कल्लू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें