फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंची कूद में सूरज और दौड़ में पारस प्रथम

विज्ञापन
थानाभवन दिव्या पब्लिक स्कूल में क्रीडा प्रतियोगिता में जंप लगाता खिलाड़ी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
थानाभवन। कस्बे के दिव्या पब्लिक स्कूल में चल रही चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच समापन हो गया।
विज्ञापन

सीनियर छात्रों की 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पारस ने प्रथम, अभि कुमार ने दूसरा व अभिराज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पारस ने प्रथम, जहांगीर ने दूसरा व आकाशदीप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की सौ मीटर दौड़ में दीपांशु ने प्रथम, शावेज ने दूसरा व मौहम्मद शोएब ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में सूरज ने प्रथम, रजत ने दूसरा व रितिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फुटबाल में थानाभवन क्लब ने बड़गांव क्लब को 3-1 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। प्रबंधक महिपाल सिंह राणा, प्रधानाचार्य रॉय अब्राहम, उप प्रधानाचार्य लाजपत राय गिरधर, हंसराज, मुकेश कुमार बंसल, जीवा तोमर ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुकुल, सादिक, सलमा, मोनिका, सपना, पूनम, विशेष, अंतिम, रंजीता, टीना, शेखर, जयश्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें