थानाभवन में सड़कों का शिलान्यास करते गन्ना मंत्री सुरेश राणा।
- फोटो : SHAMLI
शामली। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन नगर पंचायत कार्यालय भवन में 24 नई सड़कों और कसेरवा कलां गांव में बरातघर का शिलान्यास किया। इस दौरान भाजपा सरकार की उपलब्धियों का गुणगान करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा और पिछली सरकारों में फर्क साफ है। कानून का राज कायम है। गुंडे, माफिया, चोर, लुटेरे आज कानून के भय से कांपते हैं, जबकि पूर्व की सरकारों में उन्हीं का राज चलता था। जवाहर सिंह, सोमवीर सिंह, ब्लाक प्रमुख पति दीपक कोरी, नीरज गोयल, बॉबी अरोड़ा, ग्राम प्रधान इंतजार, ग्राम प्रधान सूर्या, देवेंद्र पंडित, ओमवीर सिंह प्रधान, महक सिंह, जनेश्वर सिंह, संजीव, रमेश कश्यप, संजीव कश्यप, भूपेंद्र चौधरी, जगपाल सिंह, राजपाल सिंह, रणवीर सिंह, मास्टर जयप्रकाश, वीरेंद्र सिंह, जगपाल सिंह, बिल्लू समेत मौजूद रहे। इसके अलावा गन्ना मंत्री टिटौली गांव पहुंचे और ग्रामीणों से उनकी कुशलक्षेम पूछी। चौधरी वीरेंद्र सिंह, चौधरी सतेंद्र सिंह, चौधरी सवेंद्र सिंह, चौधरी कवींद्र सिंह, राजीव शास्त्री, पप्पूराज प्रधान, विक्की चौधरी, राहुल चौधरी,संजीव कश्यप, भूपेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।