थानाभवन कस्बे की पट्टी नौगांवा में गोशाला के लोकार्पण समारोह में बोलते गन्ना मंत्री सुरेश राणा
- फोटो : SHAMLI
शामली। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने सोमवार को थानाभवन कस्बे की पट्टी नौगांवा में 1.20 करोड़ रुपये की लागत से गोशाला के लोकार्पण किया।
इस दौरान गन्ना मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश से अपराधी पलायन कर चुके है। बड़े-बड़े हाईवे बन रहे है, शामली जैसे छोटे जनपद में छात्रों के पढ़ने के लिए नए कॉलेजों का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि शामली के चारों ओर बड़े शानदार बाईपास का निर्माण हो रहा है। बिजली 20 घंटे से ज्यादा आ रही है। पीएससी का कैंप शामली में बनने जा रहा है। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार में केवल गुंडे, माफिया की पैरवी होती थी। सपा की सरकार में वह बेखौफ थे, लेकिन जब उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है गुंडों ने या तो प्रदेश या अपराध छोड़ दिया है। यह गौशाला 1.20 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुई है। जिसमें 200 पशुओं के रखने की व्यवस्था है। इस दौरान सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, ठाकुर प्रदीप सिंह, डॉ यशवंत सिंह समेत बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।