शामली गन्ना समिति कार्यालय में काली पटटी बांध कर प्रदर्शन करते कर्मचारी
- फोटो : SHAMLI
शामली। सहकारी गन्ना समिति के कर्मचारियों ने मंगलवार को काली पट्टी बांधकर कार्य किया। अपनी मांग पूरी किए जाने को लेकर उन्होंने इकाई के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन भी किया। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 11 प्रतिशत महंगाई भत्ते लागू करने की घोषणा की थी। लेकिन गन्ना आयुक्त संजय भूसरेड्डी की हठधर्मिता के कारण समिति कर्मचारी इससे वंचित हैं। गन्ना आयुक्त मुख्यमंत्री के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। जिससे कर्मचारियों में रोष है। जब तक महंगाई भत्ता का आदेश जारी नहीं किया जाएगा, कर्मचारी काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे।