फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी चली शुगर मिल तो शहर में लगा रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अपर दोआब चीनी मिल अपनी पेराई क्षमता के अनुसार न चलने से शुक्रवार को गन्ना वाहनों का जाम लग गया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अपर दोआब चीनी मिल दो घंटे बंद होने केे बाद शुक्रवार को भी जाम का असर रहा। देर शाम तक जाम लगने से शहर के मिल रोड, नगर पालिका रोड, अग्रसेन चौक से आगे गन्ने के वाहन की लाइनें लग गईं। जिससे आम नागरिकों को जाम से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शामली चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया और गन्ना विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि बृहस्पतिवार को चीनी मिल दो घंटे बंद होने से शुक्रवार को शहर में जाम की स्थिति रही। एक बार चीनी मिल बंद होने जाने का तीन दिन असर रहता है। उन्होंने बताया कि मिल बंद होने के बाद अपनी क्षमता के अनुरूप पेराई आने में समय लगता है। मिल कम क्षमता से चलने से गन्ने के वाहन निकलने में समय लग रहा है। मध्य रात्रि तक शहर का जाम हट जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें