बाबरी। बजाज शुगर मिल थाना भवन के गन्ना विभाग ने शनिवार को कैडी गांव के किसान ओमेरा सिंह के खेत में करीब 5 बीघा गन्ने की नई प्रजाति 15023 व साथ ही सहफसली सरसों की भी बुवाई कराई। थाना भवन शुगर मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक जंग बहादुर तोमर ने किसानों को बताया कि 15023 नई गन्ना प्रजाति किसानों के लिए अधिक पैदावार व इसमें रोग कम मात्रा में आता है। साथ ही किसानों से गन्ने की फसल के साथ दूसरी फसल भी बोने की अपील की। कहा कि इससे किसानों को कम खर्च पर अधिक लाभ होगा। इस दौरान गन्ना उप प्रबंधक ठाकुर ब्रजेश कुमार ने बताया कि मिल की ओर से किसानों को गन्ने की नई प्रजाति भरपूर मात्रा में उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे भी नई गन्ना प्रजाति सहफसली के साथ बोनी हो, वो गन्ना विभाग से संपर्क कर सकता है।