- प्रत्येक मतदेय स्थलों पर 25 सितंबर रविवार को लगेगा विशेष शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आगामी 25 सितंबर को विशेष शिविर प्रत्येक मतदेय स्थलों पर लगाए जाएंगे।
एसडीएम ने बताया कि मतदाता सूची में शामिल सभी मतदाताओं से एक अगस्त 2022 से आधार नंबर एकत्र किए जा रहे है। बूथ स्तर अधिकारी घर-घर भ्रमण कर मतदाताओं को आधार नंबर एकत्र करने के अतिरिक्त फार्म-6बी जमा करा रहे हैं। इसी के तहत रविवार को मतदेय स्थलो पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में मतदाता अपने आधार कार्ड की एक फोटो कॉपी के साथ अपने मतदेय स्थल पर पहुंचकर बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन फार्म-6बी भर सकते हैं। यदि किसी मतदाता के पास आधार नंबर न हो तो वैकल्पिक दस्तावेज में मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक/डाकघर द्वारा जारी की गई पासबुक, श्रम मंत्रालय की स्कीम के अधीन जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड आदि में से एक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा। अतिरिक्त समस्त मतदाता फार्म-6बी ऑनलाइन वेबसाइट वोटर हेल्प लाइन एफ के माध्यम से भी भर सकते हैं।