फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल और प्रोजेक्टर के माध्यम से होगी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। प्राथमिक विद्यालयों में प्रोजेक्टर, मोबाइल के माध्यम से छात्र-छात्राओं को विषय वार पढ़ाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय लिलौन की प्रभारी प्रधानाध्यापिका उपमा शर्मा, ऊन ब्लाक की शिक्षिका शैली का जिले स्तर से शैक्षणिक वीडियो शूट के लिए चयन किया गया। राज्य स्तर पर आयोजित वीडियो शूट कार्यशाला में शामिल होने के लिए जिले की चयनित शिक्षिकाएं लखनऊ में पहुंच गई है। 22 फरवरी तक चलने वाली चार दिवसीय कार्यशाला में शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय लिलौन की प्रभारी प्रधानाध्यापिका उपमा शर्मा ने बताया कि शासन ने दीक्षा मोबाइल एप विकसित किया है। प्रदेश सरकार द्वारा चयनित शिक्षकों के शिक्षण कार्य को इस एप के द्वारा वीडियो बनाकर सरकारी स्कूलों में शिक्षण कार्य के रूप में उपयोग में लाया जाएगा। शिक्षा परियोजना परिषद् के निदेशक विजय किरण आनंद के नेतृत्व में प्रदेश में कुल 54 शिक्षकों का चयन ट्रायल के बाद किया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद सभी शिक्षकों को विभिन्न विषयों के 8-8 टॉपिक दिए जाएंगे। लखनऊ से विशेषज्ञों की टीम शिक्षक कार्य का वीडियो शूट करेंगे। स्कूलों में प्रोजेक्टर व मोबाइल के जरिये शिक्षक उसी प्रकार बच्चों को पढ़ा पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें