फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में चल रही थी पढ़ाई, एसडीएम ने छुट्टी कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर प्रशासन ने 26 जुलाई तक सभी स्कूल बंद किए हुए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करके सभी स्कूलों को बंद करा दिया। इसके बावजूद कस्बे के कन्या जूनियर हाईस्कूल में शिक्षण कार्य किया जा रहा था। स्कूल में बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं। इसकी शिकायत मिलने पर एसडीएम निकिता शर्मा स्कूल पहुंचीं तो वहां छात्राओं को पढ़ाया जा रहा था। एसडीएम ने बताया कि स्कूल की छुट्टी घोषित होने के बाद भी निरीक्षण में स्कूल खुला मिला, बच्चों की तत्काल छुट्टी करा दी गई। भविष्य के लिए स्कूल को चेतावनी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें